फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shreyas Talpade: इस दिन अस्पताल से घर आ जाएंगे श्रेयस तलपड़े, निर्माता सोहम शाह ने दिया अभिनेता का हेल्थ अपडेट

Sun, 17 Dec 2023 12:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता का परिवार और उनके करीबी लगातार उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं। दरअसल, श्रेयस तलपड़े को बीते गुरुवार 14 दिसंबर को दिल का दौड़ा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अंधेरी के बेलेव्यू अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई। अब सभी फैंस जल्द ही अभिनेता के घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब श्रेयस के दोस्त और फिल्म निर्माता सोहम शाह ने अभिनेता का हेल्थ अपडेट दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस के दोस्त सोहम शाह ने राहत भरी खबर दी है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सोहम ने कहा कि पूरी संभावना है कि श्रेयस तलपड़े को रविवार की रात या सोमवार की सुबह को छुट्टी मिल सकती है। मैं उसी रात उनसे मिलने गया था, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और मैं आज शुक्रवार को भी वहां था। श्रेयस को मुस्कुराते हुए और मेरे साथ बात करते हुए देखना एक बड़ी राहत थी।
DAIS Annual Function: दूसरे दिन भी अभिषेक के साथ पहुंचीं ऐश्वर्या राय, कार्यक्रम में ये सितारे भी आए नजर
विज्ञापन

3 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे बताया कि श्रेयस पर सबका आशीर्वाद था कि समय पर उनका ख्याल रखा गया। उनकी पत्नी दीप्ति को धन्यवाद, जिनकी सूझबूझ अद्भुत थी और उन्होंने सही समय पर सही निर्णय लिए। उन दोनों को भगवान के चमत्कार का एहसास हुआ कि वे वापस जीवित हो गए, क्योंकि ट्रैफिक से जूझते हुए अस्पताल तक पहुंचना बहुत चुनौतीपूर्ण समय था। भगवान का शुक्र है कि वे ठीक हो रहे हैं और सभी की शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
Dunki Advance Booking: एडवांस बुकिंग में 'डंकी' ने दिखाया दम, कुछ ही घंटे में हुई इतने करोड़ की कमाई

4 of 5
श्रेयस तलपड़े - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले शनिवार को अभिनेता के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा था कि श्रेयस अब बेहतर हैं। वे ठीक हो रहे हैं और सर्जरी भी ठीक रही। आज सुबह उन्होंने हमारी ओर देखा और वे मुस्कुराए। यह हम सभी के लिए राहत की बात थी। कुछ दिनों में वे खुद आपसे बात करेंगे।
Box Office Report: एनिमल की कमाई में आया जबर्दस्त उछाल, सैम बहादुर ने 16वें दिन फिर दिखाया कमाल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रेयस-दीप्ति - फोटो : सोशल मीडिया
श्रेयस तलपड़े ने 14 दिसंबर, गुरुवार को पूरे दिन 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग की। इस दौरान वे बिल्कुल ठीक थे और सेट पर सभी के साथ मजाक कर रहे थे। शूटिंग पर उन्होंने कई एक्शन सीन्स भी शूट किए। शूटिंग खत्म करने के बाद वह घर वापस गए और अपनी पत्नी से कहा कि वह असहज महसूस कर रहे हैं। अभिनेता की पत्नी उन्हें अस्पताल ले जा रही थीं, तभी वे रास्ते में गिर गए। इसके बाद अस्पताल पहुंचने पर अभिनेता को दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि हुई।
Bigg Boss 17: इस प्रतियोगी को 'बिग बॉस 17' का विजेता बनते देखना चाहती हैं खानजादी, सफर पर दी यह प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें