अभिनेत्री और सिंगर शहनाज गिल ने अपने बारे में जो सबसे ज्यादा हास्यास्पद अफवाह सुनी थी उसके बारे में हाल ही में बात की। उन्होंने कहा कि ऐसी खबरें थी जिनमें मेरे रिलेशनशिप के खत्म होने की बात कही जा रही थी। यह कभी नहीं होगा। गौरतलब है कि कभी शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के डेटिंग और रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा होती थी और यह अफवाहें सुर्खियों में रहती थी। सिद्धार्थ शुक्ला की सितंबर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। पिछले हफ्ते ही शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को समर्पित एक श्रद्धांजलि गीत साझा किया था। इसका शीर्षक था, तू यहीं है। इस म्यूजिक वीडियो में बिग बॉस 13 से वह फुटेज भी शामिल थी, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज साथ दिख रहे थे।