बीते दिन से नया संसद भवन और महिला आरक्षण विधेयक सुर्खियां बटोर रहा है। जहां एक तरफ नए संसद में राजनेताओं की उपस्तिथी चर्चा का विषय थी, वहीं वहां एक से बढ़कर एक बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी पहुंच रही हैं। बीते दिन कंगना रणौत, सपना चौधरी, ईशा गुप्ता सहित कई हस्तियां पहुंची और आज आगामी फिल्म 'थैंक्यू फॉर कमिंग' की पूरी स्टार कास्ट ने नए संसद भवन का दौरा किया। ऐसा करने के बाद फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर अपने विचार साझा किए। एक तरफ जहां दोनों अभिनेत्रियां इसकी जमकर तारीफ कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने इनके दौरे पर तंज कसा।