फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: शाहरुख की नई फिल्म की कहानी लीक और आलिया का हॉट लुक वायरल, पढ़ें फिल्मी दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Sun, 19 Sep 2021 06:50 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शाहरुख खान, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ‘जीरो’ से अपने सुपरस्टार वाले दौर के सबसे निचले बिंदु पर जा पहुंचे शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘पठान’ यशराज फिल्म्स की जासूसी दुनिया का विस्तार करने जा रही है, ये बात अब सबको पता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि जो डबल रोल वाली फिल्म शाहरुख इसके बाद साउथ के निर्देशक एटली के साथ पूरी करने वाले हैं, उसकी कहानी क्या है? क्या ये कहानी वाकई साउथ की फिल्म ‘थडम’ जैसी है जिसकी रीमेक को शाहरुख की फिल्म की कहानी से मिलने के चलते सिद्धार्थ मल्होत्रा ने करने से मना कर दिया था। शाहरुख खान की एटली निर्देशित फिल्म के निर्माण से जुड़े सूत्रों की मानें तो एटली ने अपनी इस फिल्म में बीते कुछ महीनों में भारी बदलाव कर दिए हैं। अब ये फिल्म कुछ कुछ ‘ओशंस 8’ और ‘चार्लीज एंजिल्स’ के कॉकटेल जैसी होने जा रही है। चलिए बताते हैं आपको ये पूरा किस्सा विस्तार से।




EXCLUSIVE: शाहरुख खान की एटली निर्देशित फिल्म की लीक हुई कहानी, पढ़िए क्या गुल खिलने वाले हैं
विज्ञापन

2 of 10
आलिया भट्ट-आकांक्षा रंजन - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली आलिया भट्ट अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी खुशी को शेयर करना नहीं भूलतीं। खासतौर पर जब बात उनकी बेस्ट फ्रेंड की हो तो वह खुलकर अपनी दोस्ती का इजहार करती हैं। आलिया ने हाल में ही सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर किया है। जिसमें वह अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ हॉलीडे एंजॉय करती नजर आ रही हैं। इस फोटो में आलिया और उनकी दोस्त बेहद हॉट दिख रही हैं। तस्वीर में आलिया पिंक बिकिनी और व्हाइट ट्रांसपेरेंट शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं।

Photos: समंदर किनारे दोस्त संग हॉट लुक में दिखीं आलिया भट्ट, फैंस बोले- आती-जाती लहरों पर इठलाती हुई लड़की
विज्ञापन

3 of 10
दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी को अपना पहला विजेता मिल गया है। इस शो को एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने जीता। दिव्या ने ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख की राशि भी अपने नाम कर ली है। वहीं, निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी के पहले रनर अप रहे, जबकि शमिता शेट्टी सेकेंड रनर अप रहीं। राकेश बापट टॉप 3 में नहीं पहुंच पाए और शो से बाहर हो गए जबकि प्रतीक सहजपाल ने खुद शो छोड़ दिया। 8 अगस्त को शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी में शुरू से लेकर आखिर तक कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। लगातार करीब 1000 घंटे तक चले इस लाइव शो की ट्रॉफी आखिरकार दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम की।


Bigg Boss OTT Finale: दिव्या अग्रवाल बनीं शो की विजेता, निशांत भट्ट को हराकर अपने नाम की ट्रॉफी

4 of 10
श्रेयस तलपड़े - फोटो : Insatagram- @shreyastalpade27
सुभाष घई की फ़िल्म इकबाल से मशहूर हुए अभिनेता श्रेयस तलपड़े अब निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सनी देओल और बॉबी देओल को लेकर फ़िल्म "पोस्टर बॉयज़" डायरेक्ट करने के बाद श्रेयस अब अपने निर्देशन में दूसरी फिल्म 'सर कार की सेवा में' शूट कर रहे हैं।मुम्बई के त्रिमूर्ति स्टूडियो में इस फ़िल्म की शूटिंग चल रही है। इसमे श्रेयस तलपडे डायरेक्टर के साथ हीरो भी हैं। फिल्म रियल लाइफ की घटना से प्रेरित है जो कॉमिक अंदाज में एक सामाजिक संदेश भी देगी। फिल्म की कुछ शूटिंग यूपी की राजधानी लखनऊ में की गई है।

Shooting Report: डायरेक्टर श्रेयस तलपड़े रिटर्न्स, इस बार कहानी सरकारी नौकरी वाले अनोखे परिवार की
विज्ञापन

5 of 10
दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी को उनका पहला विजेता मिल गया है। सभी कंटेस्टेंट्स को पछाड़ते हुए दिव्या अग्रवाल ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया है। फिनाले में दिव्या अग्रवाल के साथ साथ निशांत भट्ट, राकेश बापट, शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल थे। लेकिन सभी को हराकर बिग बॉस ओटीटी का खिताब जीतने के बाद दिव्या बेहद खुश हैं। इसी के साथ दिव्या ने साबित कर दिया कि वह रियलिटी शो की क्वीन हैं। इससे पहले दिव्या एस ऑफ स्पेस का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

Bigg Boss OTT: शो जीतकर घर लौटीं दिव्या अग्रवाल, ब्वॉयफ्रेंड वरुण सूद ने ऐसे किया धमाकेदार स्वागत
विज्ञापन

6 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन का मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अगले महीने से शुरू हो रहा। इस बारे में बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर ने फिनाले एपिसोड के दौरान जानकारी दी। इसके मुताबिक यह शो 2 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के बारे में जानकारी देते हुए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इस शो को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करेंगे।


Bigg Boss 15: जंगल थीम पर आधारित होगा इस बार बिग बॉस का घर, इस दिन आएगा पहला एपिसोड
विज्ञापन

7 of 10
पत्नी लिज के साथ रेमो डिसूजा - फोटो : Instagram
वजन कम करना कुछ लोगों के लिए बहुत ही मुश्किल बात होती है। लोग बहुत कोशिश करते हैं लेकिन आसानी से वजन नहीं कम कर पाते। हालांकि पिछले कुछ समय में बॉलीवुड के कई सितारों ने अपना वजन कम करके फैंस को चौंका दिया है। साथ ही अपनी वेट लॉस जर्नी साझा कर ये भी बता दिया कि अगर मन से ठान लो तो कुछ भी नामुमकिन नहीं है। अब हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा की पत्नी ने भी अपना वेट ट्रांसफॉर्मेशन कर हर किसी को हैरत में डाल दिया है।

वेट लॉस जर्नी: रेमो डिसूजा ने साझा की पत्नी के वेट ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीर, फैंस से लेकर सेलेब्स तक रह गए दंग

8 of 10
प्रभास - फोटो : Social Media
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास अपनी फिल्म बाहुबली के आते ही दुनियाभर में छा गए। उनके प्रशंसकों की लिस्ट काफी लंबी है। साउथ सिनेमा के साथ-साथ उन्हें हिन्दी सिनेमा में भी काफी पसंद किया जाता है। प्रभास जल्द ही निर्देशक ओम राउत की शानदार फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास के साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। लेकिन बता दें कि इस बार प्रभास अपनी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि अपनी उदारता को लेकर चर्चा में हैं।

बड़े दिल वाला: प्रभास ने हैदराबाद में एडमिट प्रशंसक से की मुलाकात, घंटो चली बातचीत

9 of 10
दिव्या अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को आखिरकार अपना पहला विजेता मिल गया है। अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल ने सभी को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। दिव्या ने ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये की राशि जीती है। इसके साथ ही निशांत भट्ट 'बिग बॉस ओटीटी' के पहले रनरअप रहे और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी दूसरी रनरअप बनीं। राकेश बापट टॉप- 3 में नहीं पहुंच पाए और शो से बाहर हो गए जबकि प्रतीक सहजपाल ने खुद शो छोड़ दिया। 8 अगस्त को शुरू हुए बिग बॉस ओटीटी में शुरू से लेकर आखिर तक कई उतार चढ़ाव देखने को मिले। लगातार करीब 1000 घंटे तक चले इस लाइव शो की ट्रॉफी आखिरकार दिव्या अग्रवाल ने अपने नाम की। 

Bigg Boss OTT: इन वजहों से शो की विनर बनीं दिव्या अग्रवाल, जानिए पूरे सीजन कैसा रहा दिव्या का सफर
विज्ञापन

10 of 10
तापसी पन्नू की बचपन की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों से जुड़ी हर बात लोग जानना चाहते हैं। फैंस को बड़े पर्दे पर दिखने वाले अपने स्टार्स से जुड़ी हर बात में दिलचस्पी रहती है। खासतौर पर इस बात में कि उनके चहेते स्टार्स पहले कैसे दिखते थे। हाल में ही तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपने बचपन की एक तस्वीर को शेयर किया है। इस फोटो की खास बात है कि तापसी स्कूल ड्रेस और दो चोटी में नजर आ रही हैं। उनके फैंस इस फोटो के बेहद पसंद कर रहे हैं।

पहचानो तो जानें: बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर की स्कूल के दिनों की तस्वीर, क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें