फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss: कोई टेलीविजन तो कोई फिल्मों में बना रहा करियर, जानिए अब क्या कर रहे हैं शो के पिछले सीजन्स के विनर

Sun, 19 Sep 2021 05:59 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
बिग बॉस के सभी सीजन के विनर - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी के खत्म होने के साथ ही अब दर्शक बिग बॉस के टेलीविजन वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में हुए फिनाले एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर ने बताया कि बिग बॉस 15 का पहला एपिसोड 2 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा। बिग बॉस के घर में जाना सभी का सपना होता है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए सेलेब्स को करियर में कई नए अवसर मिलते हैं। हालांकि, नेम और फेम वाले इस गेम के कई विनर ऐसे भी हैं जो इन दिनों कहीं गायब से हो गए हैं। बिग बॉस के बीते 14 सीजन के 14 विजेताओं में से कई अब लाइमलाइट से दूर हैं। तो आइए जानते हैं कि 'बिग बॉस' के अब तक के सभी विजेता कहां और किस हाल में हैं-

राहुल रॉय (विनर सीजन 1)

देश में इस पॉपुलर रियलिटी शो की शुरुआत साल 2006 में हुई थी। ‘बिग बॉस’ 1 को  अरशद वारसी ने होस्ट किया था। इसे आशिकी फेम राहुल रॉय ने जीता था। हालांकि, शो में 50 लाख की राशि जीतने के बाद भी राहुल को कोई खास फायदा नहीं हुआ। वह कई समय से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार  साल 2020 में आई कानू बहल की फिल्म ‘आगरा’ में देखा गया था।

विज्ञापन

2 of 14
आशुतोष कौशिक (विनर सीजन 2) - फोटो : सोशल मीडिया


आशुतोष कौशिक (विनर सीजन 2)

साल 2008 में आए बिग बॉस के दूसरे सीजन के विजेता आशुतोष कौशिक रहे। आशुतोष ‘एमटीवी रोडीज’ के 5वें सीजन को जीतने के बाद चर्चा में आए थे। वे ‘जिला गाजियाबाद, किस्मत, शॉर्टकट रोमियो, लव पैसा दिल्ली’ जैसे कुछ प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। वह आखिरी बार साल 2012 में आई एक फिल्म में नजर आए। फिलहाल वह एक रेस्टोरेंट के मालिक हैं। बिग बॉस के दूसरे सीजन को शिल्पा शेट्टी ने होस्ट किया था।

विज्ञापन

3 of 14
विंदू दारा सिंह (विनर सीजन 3) - फोटो : सोशल मीडिया


विंदू दारा सिंह (विनर सीजन 3) 

साल 2009 में आए ‘बिग बॉस 3’ को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था और इसके विनर विंदू दारा सिंह रहे। विंदू दारा सिंह ने ‘गर्व, मैंने प्यार क्यों किया, पार्टनर, किसे प्यार करूं, कम्बख्त इश्क और हाउसफुल’ जैसी फिल्मों में साइड कॉमिक रोल्स किए हैं। इसके अलावा उन्हें बिग बॉस सीजन 14 के सपोर्टर के तौर पर भी देखा गया है। वह साल 2012 में आई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ में नजर आए थे।

4 of 14
श्वेता तिवारी (विनर सीजन 4) - फोटो : सोशल मीडिया


श्वेता तिवारी (विनर सीजन 4)

‘बिग बॉस’ के चौथे सीजन से इस शो को बॉलीवुड एक्टर सलमान खान होस्ट करते आ रहे हैं। बिग बॉस 4 की विनर ऐक्ट्रेस श्वेता तिवारी रहीं थीं। इस शो जीतने वाली वह पहली महिला कंटेस्टेंट हैं। श्वेता टीवी जगत का एक जाना-मान नाम हैं। शो के बाद वह ‘परवरिश, हम तुम देम, मेरे डैड की दुल्हन, परवरिश, बालवीर’ जैसे कई टीवी शोज में दिखीं। वे अभी भी टीवी में सक्रिय हैं।

विज्ञापन

5 of 14
जूही परमार (विनर सीजन 5) - फोटो : सोशल मीडिया


जूही परमार (विनर सीजन 5)
‘बिग बॉस’ 5 को जीतने वालीं ऐक्ट्रेस जूही परमार भी टेलीविजन इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं। जूही बिग बॉस 5 जीतने के बाद ‘संतोषी मां, तंत्र, शनि, हमारी वाली गुड न्यूज’ जैसे कई टीवी सीरियल में नजर आईं। इसके अलावा वह ‘एक था टाइगर’ और ‘पहचान’ जैसी हिंदी फिल्में भी कर चुकी हैं। फिलहाल वह जी टीवी के शो ‘हमारी वाली गुड न्यूज’ में काम कर रही हैं।
विज्ञापन

6 of 14
ऊर्वशी ढोलकिया (विनर सीजन 6) - फोटो : सोशल मीडिया


ऊर्वशी ढोलकिया (विनर सीजन 6)

साल 2012 में आए ‘बिग बॉस’ के छठे सीजन को टीवी ऐक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने जीता। इसके बाद वह 8वें और 13वें सीजन में बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं। शो के बाद वह ‘चंद्रकांता, बड़ी दूर से आए हैं, सौभाग्यवति भव, इश्क में मर जावां’ जैसे कई सीरियल में नजर आईं। इसके अलावा ऊर्वशी अपने ब्वॉयफ्रेंड अनुज सचदेव के साथ ‘नच बलिए सीजन 9’ का भी हिस्सा रहीं थीं।

विज्ञापन

7 of 14
गौहर खान (विनर सीजन 7) - फोटो : सोशल मीडिया


गौहर खान (विनर सीजन 7)

साल 2013 में बिग बॉस 7 की विजेता रहीं गौहर खान को ‘बदरीनाथ की दुल्हनिया, बेगम जान, फीवर’ जैसी फिल्मों के ऑफर मिले। इसी के साथ वह कुछ रिएलिटी शो जैसे ‘खतरों के खिलाड़ी 5, इंडियाज रॉ स्टार’ में भी हिस्सा ले चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह बिग बॉस सीजन 14 में बतौर सीनियर भी दिखाई दी थीं। गौहर हाल ही में हॉटस्टार की सीरीज द ऑफिस में नजर आईं थी।

8 of 14
गौतम गुलाटी (विनर सीजन 8) - फोटो : सोशल मीडिया

 
गौतम गुलाटी (विनर सीजन 8)
 
‘बिग बॉस 8’ के विजेता गौतम गुलाटी टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ में नजर आए। यह शो गौतम के लिए टर्निंग पॉइंट रहा। शो के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले। उन्होंने ‘अजहर, बहन होगी तेरी, वर्जिन भानूप्रिया, ऑपरेशन कोबरा’ आदि जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वह सलमान खान की ‘राधे’ में भी दिखाई दिए। वह फिलहाल ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ फिल्म में काम कर रहे हैं। गौतम  ‘एमटीवी बिग एफ’ शो को भी होस्ट कर चुके हैं।
 

9 of 14
प्रिंस नरूला (विनर सीजन 9) - फोटो : सोशल मीडिया
प्रिंस नरूला (विनर सीजन 9)
‘बिग बॉस’ के नौवें सीजन के खिताब को प्रिंस नरूला ने अपने नाम किया। इससे पहले वह ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ के विनर रह चुके हैं। शो जीतने के बाद प्रिंस ने अपनी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी से शादी की। बिग बॉस के बाद वह ‘रोडीज गैंग लीडर’ और कई म्यूजिक वीडियो में नजर चुके हैं। प्रिंस ने बिग बॉस सीजन 9 ही नहीं बल्कि ‘नच बलिए सीजन 9’ भी जीता है। 

10 of 14
मनवीर गुर्जर (विनर सीजन 10) - फोटो : सोशल मीडिया
मनवीर गुर्जर (विनर सीजन 10)
‘बिग बॉस 10’ में पहली आम आदमी को घर का सदस्य बनने का मौका मिला। इस सीजन को मनवीर गुर्जर ने जीता था। उन्होंने पूर्व एमटीवी होस्ट और मॉडल बानी जे को हराकर ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी अपने नाम की थी। शो जीतने के बाद वह रातोंरात फेमस हो गए थे, लेकिन उसके बाद से वह किसी भी बड़े प्रोजेक्ट में नजर नहीं आए। हालांकि, मनवीर ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा ले चुके हैं।

11 of 14
शिल्पा शिंदे (विनर सीजन 11) - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शिंदे (विनर सीजन 11)
बिग बॉस के 11वें सीजन को एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने जीता था। इसके बाद शिल्पा शिंदे फिल्म ‘राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला’ में नजर आईं थी। उन्होंने ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ में भी काम किया। इसके अलावा वह मिलिंद सोमन, अन्नू कपूर, आदि के साथ ओटीटी सीरीज ‘पौरुषपुर’ में दिखाई दीं। फिलहाल वह एक्टिंग दूर हैं। 

12 of 14
दीपिका कक्कड़ (विनर सीजन 12) - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका कक्कड़ (विनर सीजन 12)
टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ‘बिग बॉस 12’ की विनर बनी थीं। दीपिका कक्कड़ टीवी शो ‘कहां हम कहां तुम’ में दिखीं। बिग बॉस जीतने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गईं। वह लगातार अपने यूट्यूब वीडियोज आदि पोस्ट करती रहती हैं। दीपिका कक्कड़ फिलहाल कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

13 of 14
सिद्धार्थ शुक्ला (विनर सीजन 13) - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला (विनर सीजन 13)
बिग बॉस 13 के विनर रहे अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला इस शो के बाद काफी लोकप्रिय हो गए थे। इस शो में उनकी और शहनाज गिल की जोड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। उन्हें टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल मेन ऑन टीवी 2019 भी चुना गया। हालांकि, 2 सितंबर को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन

14 of 14
रुबीना दिलैक (विनर सीजन 14) - फोटो : सोशल मीडिया
 
रुबीना दिलैक (विनर सीजन 14)
पिछले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम करने वालीं रुबीना दिलैक के प्रसंशकों की लिस्ट काफी लंबी है। इस शो में उनके साथ उनके पति अभिनव शुक्ला भी शामिल थे। वह कलर्स टीवी के सीरियल ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ में दिखाई दी थीं। इन दिनों रुबीना अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘अर्ध’ (Ardh) की शूटिंग कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें