प्यार दोस्ती है और दोस्ती के बिना तो प्यार हो ही नहीं सकता...एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते क्योंकि उनके बीच प्यार आ जाता है। बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में आपने ऐसे बहुत से डायलॉग सुने होंगे। अक्सर लड़के और लड़की की दोस्ती को लेकर यही कहा जाता है कि वह ज्यादा दिनों तक अच्छे दोस्त नहीं रह सकते और उनके बीच प्यार हो जाता है। बहुत सी फिल्मों में भी यही दिखाया गया है कि एक दूसरे को दोस्त कहने वाले दो लोग प्यार में पड़ जाते हैं। हालांकि बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे है जिन्होंने असल जिंदगी में इस बात को गलत साबित किया है।
एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं ये सितारे
बॉलीवुड के बहुत से सेलेब्स ऐसे हैं जिनकी फीमेल फ्रैंड्स हैं और उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अक्सर सुख दुख के मौके पर इन सितारों को साथ देखा जाता है और उनकी दोस्ती की काफी तारीफ होती है। तो चलिए आपको मिलवाते हैं कुछ ऐसे है बॉलीवुड के दोस्तों से।