फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: कोई चबाता है नाखून तो किसी को नहाना नहीं पसंद, ये हैं इन सितारों की अजीबोगरीब आदतें

Thu, 11 Nov 2021 12:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करीना कपूर खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया में अजीब अजीब किस्म के लोग होते हैं जो कई अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। हालांकि जो हरकतें दूसरों के लिए अजीब होती हैं तो वहीं बातें उन लोगों को बिल्कुल सामान्य लगती हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। इन सितारों की कुछ अजीब आदतें सुनकर आप हैरान हो सकते हैं। बॉलीवुड सितारों के बारे में फैंस सबकुछ जानने के लिए बेताब रहते हैं।

अजीबोगरीब हरकतें करते हैं ये सितारे

वह क्या खाते हैं क्या पहनते हैं किससे मिलते हैं और किससे उनका अफेयर चल रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं उनकी कुछ बातें ऐसी होती हैं जो फैंस को काफी अजीब लगती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में जिनकी अजीबोगरीब हरकतें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर खान

अगर आपको नाखून चबाने की आदत है तो जान लिजिए की आपकी ये गंदी आदत करीना कपूर खान से मिलती जुलती है। नवाब बेगम करीना कपूर खान भी अक्सर अपने नाखून चबाते रहती हैं। उन्हें कई मौकों पर दातों से नाखून कांटते देखा गया है।
विज्ञापन

3 of 6
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान

बहुत से लोगों को रोजाना नहाना बहुत बड़ा काम लगता है। अगर आपकी भी ऐसी आदत है तो यह आमिर खान से बिल्कुल मिलती जुलती है। आमिर खान को रोजाना नहाना अच्छा नहीं लगता है। आमिर की पूर्व पत्नी किरण राव ने बताया था कि आमिर को बहुत साफ सफाई पसंद नहीं वह कभी कभी ही नहाना पसंद करते हैं।

4 of 6
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा साफ सफाई को लेकर काफी परेशान रहती हैं। उन्हें हमेशा साफ बाथरूम चाहिए रहता है इसलिए वह अक्सर बाथरूम साफ करती रहती हैं। यह उनके पसंदीदा काम में से एक है।
विज्ञापन

5 of 6
सनी लियोनी - फोटो : इंस्टाग्राम
सनी लियोनी

बॉलीवुड की लैला गर्ल सनी लियोनी को भी एक अजीब आदत है। सनी लियोनी को हर 15-20 मिनट पर अपने पैर साफ करने की आदत है। सनी को अपने पैर का ख्याल रखना अच्छा लगता है और वह थोड़े थोड़े वक्त पर पैर साफ करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : Instagram
जॉन अब्राहम

हैंडसम हंक जॉन अब्राहम को पैर हिलाने की आदत है। ऐसी आदत बहुत से लोगों में होती है और जॉन भी इस मामले में बिल्कुल हम लोगों जैसे ही हैं। वह जहां भी बैठते हैं अपने पैर हिलाते रहते हैं। उन्हें अक्सर चैट शो और प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पैर हिलाते देखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें