जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सात सितंबर को जन्माष्टमी के दिन रिलीज हुई फिल्म ‘जवान’ की कामयाबी को लेकर यहां मुंबई में हुए जश्न के दौरान शाहरुख खान ने कहा, ‘फिल्म ‘पठान’ हम 26 जनवरी को लेकर आए। फिल्म ‘जवान’ हमने जन्माष्टमी के दिन रिलीज की और क्रिसमस पर हम फिल्म ‘डंकी’ लेकर आ रहे हैं। तो ये एक तरह से सारे धर्मों का सम्मान करने जैसी बात है और इसमें ये भी शामिल है कि मेरी फिल्म जब भी सिनेमाघरों में रिलीज होती है तो वह दिन ईद के समान तो होता ही है।’