दिवाली के मौके पर सलमान खान ने अपने फैंस को 'टाइगर 3' फिल्म के रूप में खास तोहफा दिया। यह 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त थी, जिसमें तीसरी बार सलमान अपनी भूमिका दोहरा रहे थे। सलमान और कटरीना कैफ के दोबारा साथ आने से फैंस को और भी उम्मीदें थीं। फिल्म को प्रशंसकों द्वारा पसंद किया गया और बॉक्स ऑफिस पर भी इसे शानदार प्रतिक्रिया मिली।