फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Films: इन फिल्मों में एक साथ धमाल मचाएंगे साउथ और नॉर्थ के सितारे, दर्शकों का मनोरंजन भी होगा डबल

Fri, 17 Nov 2023 08:32 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
फिल्म - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'जवान' के हिट होने का बाद अब नॉर्थ और साउथ इंडस्ट्री का मतभेद लगातार खत्म होता नजर आ रहा है। एक तरफ जहां साउथ की फिल्मों और कलाकारों को नॉर्थ में काफी सराहा जाता है। वहीं, दूसरी ओर अब नॉर्थ की फिल्मों को भी साउथ में अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है। आलम यह है कि अब दोनों ही इंडस्ट्री एकजुट होकर अपने फैंस को स्क्रीन पर कुछ नया देने का प्रयास कर रही है। आज के इस लेख में हम आपको उन आगामी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जो साउथ और नॉर्थ के कलाकारों के साथ सजी मिलेगी। तो चलिए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
एटली, विजय और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
एटली
हाल ही में, 'जवान' के निर्देशक एटली ने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा की है। इस फिल्म में निर्देशक बॉलीवुड के किंग खान और दलपति विजय की जोड़ी को स्क्रीन पर एक साथ लेकर आएंगे। निर्देशक एक बार फिर एक जबर्दस्त हिट की तैयारी कर रहे हैं। साउथ और बॉलीवुड के दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। एटली ने यह भी खुलासा किया है कि वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
 

Emraan Hashmi: 'मैंने कई दुश्मन बना लिए', ऐश्वर्या राय को 'प्लास्टिक' कहने पर इमरान ने दस साल बाद तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

3 of 6
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वॉर 2
सलमान खान की 'टाइगर 3' के बाद अब जल्द ही ऋतिक रोशन की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वार 2' दर्शकों का मनोरंजन करेगी। पिछले दिनों फिल्म का एलान करते हुए यह बताया गया कि इसमें ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। यह फिल्म जूनियर एनटीआर की डेब्यू फिल्म होगी। साइथ पट्टी के लोग जूनियर एनटीआर को बॉलीवुड फिल्म में देखने के लिए बेताब है।
 

Emraan Hashmi: 'मैंने कई दुश्मन बना लिए', ऐश्वर्या राय को 'प्लास्टिक' कहने पर इमरान ने दस साल बाद तोड़ी चुप्पी


 

4 of 6
केजीएफ चैप्टर 3 - फोटो : सोशल मीडिया
केजीएफ चैप्टर 3
साउथ के दिग्गज अभिनेता यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ 2' के हिट होने के बाद इसके अगले सीक्वल की तैयारी कर रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शूटिंग साल 2025 में शुरू की जाएगी। बता दें कि इस फिल्म में रवीना टंडन और संजय दत्त भी नजर आएंगे। इस फिल्म में भी दर्शकों को साउथ और नॉर्थ का कॉम्बो देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
देवरा - फोटो : सोशल मीडिया
देवरा
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार जूनियर एनटीआर अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' को लेकर खूब चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कोराटाला शिवा कर रहे हैं। फिल्म में बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर भी हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री जान्हवी कपूर अपना साउथ डेब्यू करने जा रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया
कल्कि 2898 एडी
प्रभास की आगामी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' भी एक पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में साउथ और नॉर्थ बेल्ट के दिग्गज कलाकार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी नजर आने वाली हैं। मूवी 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें