फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Security: 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट पर बढ़ी सुरक्षा, ऐसे रखा जा रहा है भाईजान का ख्याल

Wed, 08 Jun 2022 11:42 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र मिला था। इस पत्र में 'सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल' करने की बात कही गई थी। पत्र मिलने के बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं सलमान की सिक्योरिटी को भी टाइट कर दिया गया है। बता दें कि इस वक्त अभिनेता, हैदराबाद में अपनी अपकमिंग फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' (जिसका नाम बदलकर 'भाईजान' कर दिया गया है) की शूटिंग में व्यस्त हैं।

विज्ञापन

2 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे रखा जा रहा है भाईजान का ख्याल
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 'कभी ईद कभी दिवाली' के सेट पर सुरक्षा व्यवस्था तीन गुना बढ़ा दी गई है। हर जगह छानबीन की जा रही है। प्रवेश करते वक्त और बाहर जाते वक्त प्रत्येक सदस्य की जांच की जा रही है। चाहे वह कोई भी हो। बता दें कि सलमान खान अगले 25 दिनों तक हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग करेंगे, जिसमें वह अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 4
सलमान खान और पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगू अभिनेता वेंकटेश करने जा रहे हैं बॉलीवुड में वापसी
जानकारी के मुताबिक सलमान खान की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में एक विशाल सेट बनाया गया है। इस फिल्म में सलमान और पूजा हेगड़े के अलावा तेलुगू अभिनेता वेंकटेश और जगपति बाबू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि हिंदी फिल्म ‘तकदीरवाला(1995)’ में काम कर चुके वेंकटेश एक बार फिर सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

4 of 4
शहनाज - फोटो : Instagram
30 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
‘भाईजान’ 2014 में आई तमिल फिल्म ‘वीरम’ की हिंदी रीमेक है। सलमान खान की इस फिल्म में पंजाब की कटरीना कैफ यानी शहनाज गिल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में राघव जुयाल भी नजर आएंगे। यह फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें