शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार
- फोटो : Bollywood
ये उन दिनों की बात है जब शिल्पा फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम बन चुकी थीं। उनकी फिल्में कई सुपरस्टार्स के साथ रिलीज हो चुकी थीं। उस समय शिल्पा, अक्षय कुमार के साथ रिलेशनशिप में थीं। धड़कन फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तभी शिल्पा को अक्षय के दूसरे रिश्ते की भनक लग गई। शूटिंग के दौरान ही अभिनेत्री ने खिलाड़ी कुमार से किनारा कर लिया था। लेकिन पहले प्यार की यादें भुलाने में शिल्पा को नौ साल लग गए। टूटा दिल लिए शिल्पा इधर-उधर भटक रही थीं, तब उनके जख्मों पर मरहम लगाया राज कुंद्रा ने।