टाइगर 3
- फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर 3
मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित, आगामी जासूसी थ्रिलर 'टाइगर 3' में अविनाश सिंह राठौड़ उर्फ टाइगर के रूप में सलमान खान और जोया के रूप में कटरीना कैफ की वापसी हो रही है। इसके अलावा, इमरान हाशमी खलनायक की भूमिका में हैं। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3', दिवाली के अवसर पर यानी 12 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों मे दस्तक दे रही है। 'टाइगर 3' में शाहरुख खान के अलावा, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के भी कैमियो की खबरें हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में महारत हासिल की है। वहीं, यह बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ पाती है, यह तो इसकी रिलीज के बाद ही पता चल पाएगा।