फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3 Advance Booking: सलमान के सामने ‘भारत’ का रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती, ‘जवान’ के पार जाना अब मुश्किल

विज्ञापन
1 of 6
जवान, टाइगर 3 और भारत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यशराज फिल्म्स की ताजातरीन पेशकश फिल्म ‘टाइगर 3’ की रिलीज से दो दिन पहले तक की एडवांस बुकिंग की जो रफ्तार है, उससे ये साफ दिखने लगा है कि ये फिल्म रिलीज के पहले दिन शायद ही इस स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्म ‘पठान’ की पहले दिन की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ पाए। शाहरुख खान की पिछली रिलीज फिल्म ‘जवान’ का ओपनिंग डे रिकॉर्ड तोड़ पाना इसके लिए अब मुश्किल दिखने लगा है। फिल्म ‘जवान’ ने रिलीज के पहले दिन पूरे देश में करीब 75 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। सलमान खान की सिनेमाघरों मे रिलीज अब तक की फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म ‘भारत’ की रही है जिसने पहले सप्ताहांत में तो शानदार कारोबार किया, लेकिन बाद में उसकी रफ्तार ढीली पड़ गई।
विज्ञापन

2 of 6
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘टाइगर 3’ रविवार को पूरे देश में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। फिल्म के मुंबई में पहले शोज सुबह 6 बजे से शुरू हो रहे हैं। दक्षिण में बताते हैं कि फिल्म के शोज इससे भी पहले (रात करीब तीन बजे से) शुरू होने की तैयारी है। ‘अमर उजाला’ पर फिल्म से जुड़ी विश्लेषणात्मक और दूसरी खबरें आप पढ़ते ही रहे हैं। फिल्म ‘टाइगर 3’ में कबीर के रोल में ऋतिक रोशन और पठान के रोल में शाहरुख खान की मौजूदगी की खबर भी सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही महीनों पहले दे दी थी। ऋतिक रोशन और शाहरुख खान की मौजूदगी के चलते फिल्म ‘टाइगर 3’ का क्रेज तो काफी बना है, लेकिन फिल्म की पहले दिन की ओपनिंग को लेकर मामला उतना उल्लासदायक नहीं दिख रहा जितना फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के समय रह चुका है।
विज्ञापन

3 of 6
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘जीरो’ के बाद से शाहरुख खान ने अपनी ब्रांडिंग पर जिस तरह से मेहनत की और जिस तरह से सोशल मीडिया पर मौजूद हिंदी फिल्म दर्शकों को उन्होंने अपनी तरफ खींचा, वैसा कुछ सलमान खान अपनी पिछली फिल्म ‘किसी का भाई किसी का जान’ के बाद भी नहीं कर पाए हैं। टेलीविजन पर आने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ ने उनकी तिजोरी भले खूब भरी हो लेकिन इस कार्यक्रम ने उनका तिलिस्म भी चूर चूर कर दिया है। बड़े परदे के सुपरस्टार का छोटे परदे के एक दोयम दर्जे के रियलिटी शो में दिखना सलमान खान के स्टारडम के लिए शुरू से नुकसानदायक रहा है।

4 of 6
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘टाइगर 3’ की गुरुवार शाम तक की एडवांस बुकिंग 13 करोड़ रुपये के ऊपर जरूर निकल चुकी है लेकिन इसकी रफ्तार अगले दो दिन में कुछ खास बढ़ती नहीं दिख रही। फिल्म के अब करीब पांच लाख टिकट बिक चुके हैं और अब अनुमान ये लगाया जा रहा है कि रविवार को रिलीज होने के बावजूद ये फिल्म पहले दिन 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा शायद पार कर सके। सलमान खान की सिनेमाघरों में रिलीज फिल्मों में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अब तक फिल्म ‘भारत’ के पास है जिसकी साल 2019 में रिलीज के दिन 42.30 करोड़ रुपये की ओपनिंग लगी थी।
विज्ञापन

5 of 6
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड इस साल जनवरी में पहले फिल्म ‘पठान’ ने बनाया और इस रिकॉर्ड को सितंबर के महीने में ही फिल्म ‘जवान’ ने तोड़ दिया। अभी तक के रिकॉर्ड के मुताबिक सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली हिंदी फिल्मों में सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ छठे नंबर पर है। हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली टॉप 10 फिल्मों की सूची नीचे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टाइगर 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली हिंदी की टॉप 10 फिल्में
 
फिल्म   ओपनिंग (करोड़ रुपये में)
जवान (2023)   75.00
पठान (2023) 57.00
वॉर (2019)  53.35
ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (2018)  52.25
हैप्पी न्यू ईयर (2014)  44.97
भारत (2019) 42.30
प्रेम रतन धन पायो (2015) 40.35
गदर 2 (2023) 40.10
सुल्तान (2016)   36.54
धूम 3 (2013) 36.22
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें