दबंग अभिनेता सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ भले जी5 को उम्मीद के मुताबिक डाउनलोड न दिला पाई हो लेकिन फिल्म को लेकर हुई जबर्दस्त चर्चा से ये तो तय हो गया कि सलमान खान का मार्केट अभी बाकी है, बशर्ते फिल्में वह अच्छी कर सकें तो। उनके पिता मशहूर फिल्म लेखक सलीम खान ने भी फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की कहानी को खारिज कर दिया है। इस बीच चर्चा इस बात की भी है कि फिल्म का एक बड़ा हिस्सा सलमान खान के कहने पर काट दिया गया था।
सलमान का फैमिली ट्रैक
फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं। ये तस्वीरें सलमान की हालिया रिलीज फिल्म की हैं और इनमें हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों वीरेंद्र सक्सेना व जरीना वहाब के साथ एक नई अदाकारा को भी देखा जा सकता है।