कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देशभर के सिनेमाघर बंद पड़े है। यही वजह हैं कि बड़े स्टार्स भी अब डिजिटल प्लेटफार्म का रुख कर रहे है। लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की
रिलाज डेट टाल दी गई है और कई को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया। फिल्मों के अलावा, वेब शोज और सीरीज भी रिलीज किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं उन वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में जो जून 2021 में ओटीटी पर रिलीज होंगी।
'द फैमिली मैन 2' का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर चार जून से
मनोज बाजपेयी की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' का प्रसारण अमेजन प्राइम वीडियो पर चार जून से शुरू होगा। बता दें कि सीरीज की कहानी एक जासूस श्रीकांत तिवारी की कहानी है जिसके घरवालों को नहीं पता कि वह क्या करता है। सीरीज में ये किरदार मनोज बाजपेयी निभा रहे हैं। सीरीज के अन्य कलाकारों में शारिब हाशमी, नीरज माधव, पवन चोपड़ा, गुल पनाग और श्रेया धनवंतरि आदि प्रमुख रहे हैं। सीरीज के निर्देशकों राज और डीके ने इसका संगीत पिछली बार हिंदी सिनेमा के चर्चित संगीतकारों सचिन और जिगर से तैयार कराया था। गौरतलब है कि इस सीजन समांथा अक्किनेनी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। खास बात यह भी है कि इस सीरीज के साथ समांथा अपना जबरदस्त डिजिटल डेब्यू कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 10
विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शेरनी
पिछले साल ओटीटी की नंबर वन हीरोइन बनकर उभरीं अभिनेत्री विद्या बालन इस साल भी ओटीटी पर एक बड़ा धमाका करने को तैयार हैं। उनकी फिल्म ‘शेरनी’ अगले महीने सीधे ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। पिछले साल विद्या बालन की फिल्म ‘शकुंतला देवी’ प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी गई फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही थी। फिल्म ‘न्यूटन’ फेम निर्देशक अमित मसुरकर की विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘शेरनी’ के जून महीने में सीधे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म ‘शेरनी’ के निर्देशक अमित मसुरकर हैं और विद्या बालन इसमें एक वन अधिकारी बनी हैं।
विज्ञापन
3 of 10
फाइंडिंग अनामिका
- फोटो : सोशल मीडिया
फाइंडिंग अनामिका
नेटफ्लकिस पर रिलीज़ होने जा रही है इस सीरीज़ से माधुरी दीक्षित OTT डेब्यू कर रही हैं। फाइंडिंग अनामिका की कहानी एक ग्लोबल सुपरस्टार पर आधारित है जो बिना किसे निशान के गायब हो जाता है। यह एक्शन-थ्रिलर सीरीज़ जून में रिलीज़ होने की संभावना है।
4 of 10
बिदिता बाग, मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रे
नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को रे का टीज़र जारी किया है, जिसमें इस एंथोलॉजी फ़िल्म की सभी कहानियों की झलक मिलती है। रे में मनोज बाजपेयी, केके मेनन, अली फ़ज़ल और हर्षवर्धन कपूर चार अलग-अलग कहानियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। मनोज की कहानी का शीर्षक हंगामा है क्यों बरपा, केके मेनन की कहानी का शीर्षक बहरूपिया, अली फ़ज़ल की कहानी का फॉरगेट मी नॉट और हर्षवर्धन की कहानी का टाइटल स्पॉटलाइट है। यह फ़िल्म 25 जून को स्ट्रीम की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 10
स्केटर गर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
स्केटर गर्ल
इस फिल्म में उत्तर भारत के एक गांव को दिखाया गया है। जहां एक छोटी लड़की को स्केटिंग का बड़ा शौक है। लेकिन वह स्केटिंग के कॉन्सेप्ट से अनजान है। इसलिए लड़की के एक पट्टे से छोटे पहिए जोड़कर उसे इधर से उधर ढुलाती है। एक दिन गांव में एक फॉरेनर आती है। उसकी मुलाकात गांव की इस लड़की से होती है। लड़की के स्केटिंग के प्रति जुनून से परिचित होती है। फैसला लेती है उस लड़की की तरह गांव के अन्य बच्चों की मदद करने का। यह फिल्म 11 जून 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
6 of 10
द सोवेनियर
- फोटो : सोशल मीडिया
द सोवेनियर
इस फिल्म की कहानी 80 के दशक की है, इसमें जूली एक फिल्म स्टूडेंट है। उसे एक आदमी से प्यार हो जाता है। हालांकि, धीरे-धीरे समझ आता है कि वो आदमी एक ड्रग एडिक्ट है और उसका अपनी भावनाओं पर कोई कंट्रोल नहीं है। ऐसे में दोनों का रिलेशनशिप टॉक्सिक होने लगता है। वैसे ये ब्रिटिश फिल्म 2019 में रिलीज़ हुई थी। लेकिन इंडिया में अब 17 जून, 2021को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
7 of 10
कातला
- फोटो : सोशल मीडिया
कातला
दरअसल, कातला एक ज्वालामुखी है, जहां बड़ा विस्फोट हुआ था। ये कहानी उस विस्फोट के एक साल बाद खुलती है। इसमें आइसलैंड के एक छोटे से टाउन को दिखाया गया है। जहां विस्फोट के बाद से ही अशांति फैली हुई है। लोग अपने टाउन को छोड़कर भागने लगते हैं। तभी बर्फ में दबे कुछ पुराने रहस्यमयी जीव जिंदा होने लगते हैं। इन जीवों की चलते लोगों में क्या तबाही फैलती है। ये फिल्म 17 जून, 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
8 of 10
फादरहुड
- फोटो : सोशल मीडिया
फादरहुड
यह एक सिंगल पिता की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि पत्नी बेटी को जन्म देने के बाद गुजर गई है। अब पिता पर बच्ची को संभालने की सारी जिम्मेदारी आ जाती है। ये कहानी उसके अपने संघर्षों की है।फिल्म में पिता का रोल कॉमेडियन और एक्टर केविन हार्ट ने निभाया है। फिल्म को आप 18 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकेंगे।
9 of 10
स्केटर गर्ल
- फोटो : सोशल मीडिया
अवेक
इस फिल्म में एक दुर्घटना के बारे में दिखाया गया है, जिसके बाद दुनिया के सारे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण काम करना बंद कर देते हैं। हालांकि, कहानी सिर्फ यहीं तक नहीं रुकती। इसका आफ्टर इफेक्ट तब नजर आता है जब इंसान अपनी नींद खो देते हैं। इस घटना के चलते कोई भी सो नहीं पाता। सब इधर से उधर प्रेत की तरह भटकने लगते हैं। वहीं, बिना सोए कुछ दिन बीत जाने के बाद इंसान सोचने-समझने की शक्ति क्षीण होने लगता हैअ और हिंसक हो जाते हैं। यह फिल्म को 09 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
जगमे थनदिरम
'पिज्जा' और 'जिगरठंडा' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके कार्तिक सुब्बाराज ने ही इस तमिल फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म धनुष मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसमें दिखाया गया है कि सुरुली (धनुष) एक गैंगस्टर है। लेकिन वह बेहद बड़बोला किस्म का है। यह फिल्म आप देख पाएंगे 18 जून को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।