फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman khan Birthday: जहरीले सांप ने सलमान को एक नहीं तीन बार काटा, 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहे अभिनेता

Mon, 27 Dec 2021 09:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान - फोटो : ANI
सलमान खान (Salman Khan) के जन्मदिन से एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया। इस खबर ने उनके तमाम फैंस को चिंता में डाल दिया। हालांकि कुछ घंटे के इलाज के बाद ही सलमान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। सलमान क्रिसमस और अपना जन्मदिन मनाने पनवेल वाले फार्महाउस पर गए थे। अब सांप द्वारा डंसे जाने की दास्तां खुद सलमान खान (Salman Khan) ने मीडिया से बताई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान की अस्पताल में इलाज के दौरान की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने बताया, एक सांप मेरे फार्म हाउस के अंदर घुस आया था, मैंने लकड़ी के सहारे उसे दूर फेंकने की कोशिश की। लेकिन इतने में ही वो मेरे हाथ पर चढ़ गया। ऐसे में मैंने सांप को बाहर छोड़कर आने के लिए दूसरे हाथ में ले लिया तो उसने मुझे तीन बार डंस लिया। वह एक तरह का जहरीला सांप था। मैं 6 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहा। मैं अब ठीक हूं।
विज्ञापन

3 of 5
पनवेल फार्म हाउस में सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने बताया, अच्छी बात ये थी कि अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद थीं। उनके पास हर तरह का एंटी-वेनम मौजूद था। अब तक मैं सभी प्रकार के एंटी-वेनम (क्रेट, वाइपर, कोबरा) का इंजेक्शन ले चुका हूं। हालांकि सांप को पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया।

4 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान फिलहाल पनवेल फार्महाउस में ही हैं। 27 दिसंबर की रात वह मीडिया से मुखातिब हुए। सलमान खान ने अपना 56वां जन्मदिन अपने परिवार के लोगों, करीबियों और चुनिंदा दोस्तों के साथ मनाया। इस दौरान उनके बॉलीवुड के दोस्त भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान ने साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन सलमान को लोकप्रियता मिली सूरज बड़जात्या की फिल्म मैंने प्यार किया से। आज सलमान के करोड़ों फैंस हैं। उनकी हर फिल्म का अलग ही क्रेज होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें