आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इसके अलावा साउथ एक्टर दलपति विजय की बीस्ट के साउथ में रिलीज होने की वजह से आरआरआर की स्क्रीन्स के कम होते जा रहे हैं। ऐसे में इसका सीधा असर फिल्म के कारोबार पर पड़ रहा है। हालांकि, इसके बाद भी एसएस राजामौली की यह फिल्म लगातार डटे रहने के लिए एड़ी- चोटी का जोर लगा रही है। इसी क्रम में रविवार को हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो आरआरआर ने अपनी रिलीज के 24वें दिन करीब 5.8 करोड़ का कारोबार किया है। इसमें से फिल्म ने तेलुगू भाषा में 1.28 करोड़ का बिजनेस किया जबकि हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 4.2 करोड़ रुपये अपनी झोली में डाले।