बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार रहे हैं, जो हम लोगों के बीच नहीं हैं, अपने शानदार काम की वजह से उनकी चर्चा आज भी होती है और यकीनन आने वाले समय में भी होती रहेगी। ललिता पवार बॉलीवुड के इन्हीं चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जिनका जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। ललिता ने महज नौ साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। वह अपने समय की हिट अभिनेत्री थीं। लेकिन एक दौर भी ऐसा आया, जब ललिता पवार ने फिल्मों में खलनायिका बनकर तारीफें बटोरीं। वह फिल्म जगत में क्रूर सास का चेहरा बन गई थीं। आइए आज हम आपको ललिता पवार के ऐसे ही दमदार किरदार के बारे में बताते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने फिल्मी जगत में अपनी अलग पहचान बनाई।