टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के आने वाले सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी फैंस में कयास लगाए जाने लगे हैं। ऐसे में हम आपके लिए इस बार के कुछ संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लेकर आए हैं। खबरों की मानें तो कि अपकमिंग सीजन में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन यानी दिशा वकानी और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती भी शामिल होंगी। इन दोनों के अलावा कई और नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, अभी इन नामों को लेकर कोई ऑफिशियल एलान नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले सीजन यानी बिग बॉस 14 के फिनाले ने एलान किया था कि बिग बॉस 15 में काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा। वहीं, हाल ही में मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आने वाले सीजन के कंटेस्टेंट्स के लिए अनुषा दांडेकर, दिशा वकानी, पार्थ समथान को एप्रोच किया गया है।