अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में सात हिंदुस्तानी( 1969) फिल्म से डेब्यू किया था। हालांकि उन्हें असली पहचान फिल्म जंजीर(1973) से मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें 'एंग्री यंग मैन' का टैग दिया था। इसके बाद 'दीवार', 'डॉन', 'त्रिशुल', 'अभिमान', 'शोले', 'अमर अकबर एंथोनी', 'नमक हलाल', 'अग्निपथ', 'हम', 'कुली', 'शान' जैसी फिल्मों से बिग बी ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए। इतना ही नहीं सुपरहिट फिल्मों के डायलॉग भी जबरदस्त हिट हुए थे और आज भी लोगों को याद हैं।
बिग बी के सुपरहिट डॉयलाग-
आप ने जेल की दीवारों और जंजीरों का लोहा देखा है जेलर साहब
कालिया की हिम्मत का फौलाद नहीं देखा( कालिया)
जिसने पच्चीस बरस हर रोज अपनी मां को थोड़ा थोड़ा मरते देखा होगा, उसे मौत से क्या डर लगेगा (त्रिशुल)
डॉन का इंतजार को 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है मगर डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है( डॉन)
मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता( दीवार)
पीटर, तुम लोग मुझे वहां ढूंढ रहे हो और मै तुम्हारा यहां इंतजार कर रहा हूं
जब तक बैठने को ना कहा जाए शराफत से खड़े रहो ये पुलिस स्टेशन है तुम्हारे बाप का घर नहीं( जंजीर)