बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग केस फंसी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को लंबे समय बाद थोड़ी राहत मिली है। दरअसल, अभिनेता के निधन के बाद ड्रग केस की जांच के चलते एनसीबी ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के अकाउंट फ्रीज कर दिए थे, जिसे अब इस्तेमाल करने की उसे अनुमति निल गई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने स्पेशल कोर्ट में उसके बैंक अकाउंट के इस्तेमाल करने और जांच के दौरान जब्त मोबाइल फोन और लैपटॉप लौटाने की मांग की थी। कोर्ट ने आखिरकार अभिनेत्री की यह मांग मानते हुए रिया को थोड़ी राहत जरूर पहुंचाई है। इसके तहत स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को उनके अकाउंट डीफ्रीज करने का आदेश दिया। कोर्ट ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस यानी एडीपीएस एक्ट के तहत रिया को अपने बैंक खातों का इस्तेमाल करने की इजाजत दी। इसके अलावा ने कोर्ट ने उनके मैकबुक प्रो और आईफोन जैसे गैजेट्स भी लौटाने के निर्देश दिए हैं।
पाकिस्तानी एक्टिविस्ट और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने मंगलवार को बर्मिंघम में निकाह किया। मलाला ने अपने बचपन के दोस्त असर के साथ निकाह पढ़ा। अपनी इस शादी समारोह के तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में उनके माता- पिता भी साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, मलाला के इस खास दिन पर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ समेत कई अन्य सितारों ने उन्हें ने बधाई दी।
टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर जारी अपनी शादी की अफवाहों के बीच हाल ही में इंटरनेट पर एक तस्वीर साझा की है। दरअसल, अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। स्टोरी पर शेयर किए गए इस पोस्ट में अंकिता ने तोहफे में मिले फुटवियर की एक झलक फैंस के साथ साझा की है। खास बात यह है कि इस तस्वीर के सामने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर एक्ट्रेस की शादी की चर्चा तेज हो गई है।
भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री त्रिशा एक बार फिर चर्चा में हैं। आजकल सोशल मीडिया में फैंस उनसे जबरदस्त नाराज दिखाई दे रहे हैं। त्रिशा ने सोशल मीडिया पर छठ की पूजा करते हुए अपना एक फोटो शेयर किया, जिस पर लगातार उन्हें नेगेटिव कमेंट का सामना करना पड़ा रहा है। दरअसल बीते दिनों में उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया था। इसको लेकर उनके फैंस आज भी नाराज हैं।
देशभर में आज छठ महापर्व को मनाया जा रहा है। चार दिन की इस पूजा का आज तीसरा दिन है और व्रती सूर्य और उनकी बहन छठी मईया की पूजा कर रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर तमाम फैंस को छठ पर्व की बधाई दी है। दरअसल साल 2019 में आई ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 के बाद से हर साल वह श्रद्धालुओं को छठ पर बधाई देना नहीं भूलते हैं।
बिग बॉस 15 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाले राकेश बापट को घर में आए अभी कुछ ही दिन हुए थे कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है। राकेश की तबीयत अचानक ही घर में खराब हो गई है। उन्हें किडनी में स्टोन की शिकायत है, जिसकी वजह से उन्हें अचानक ही दर्द होना शुरू हो गया। तबीयत खराब होता देख बिग बॉस के घर में मौजूद डॉक्टरों ने राकेश को शो से बाहर होकर अस्पताल में एडमिट होने की सलाह दी। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
ग्वालियर की गीता सिंह गौर कौन बनेगा करोड़पति 13 की तीसरी करोड़पति बन गई हैं। गीता ने एक करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दे दिया है। 53 साल की गीता अपनी जिंदगी की सेकेंड इनिंग में खुद के लिए जीने की ख्वाहिश रखती हैं। केबीसी 13 के मंच पर गीता ने अपने बारे में कई बातें बताईं। उनकी प्रेरक कहानी कई गृहणियों के लिए मिसाल बन सकती है, अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान गीता ने केबीसी से जुड़ी कई बातें बताईं साथ ही अपनी जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं से भी रूबरू कराया।
बॉलीवुड के प्रतिभावान अभिनेता राजकुमार और अभिनेत्री पत्रलेखा के आज ही के दिन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इस खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शादी किस वक्त होगी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की शादी का फंक्शन 10 से 12 नवंबर तक चलेगा। राजकुमार और पत्रलेखा लगभग 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब वह अपने इस रिश्ते को शादी का नाम दे रहे हैं।
टीवी के चर्चित और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार नए- नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं। शो अब अपने छठे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में फिनाले की रेस के लिए मुकाबले जारी है। इसी क्रम में हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है। सामने आए वीडियो में वीआईपी जोन के लिए खुद का चुनाव ना होने पर अफसाना खान काफी नाराज नजर आई। इतना ही नहीं उनकी नाराजगी इतनी बढ़ गई कि उन्होंने खुद को चाकू से नुकसान तक पहुंचाने की कोशिश की।
हाल ही में मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी के जाने- माने गायक पवन सिंह के साथ बनाए अपने छठ गीत को रिलीज किया है। सिंगर का यह गाना लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। भक्ति संगीत सोनू निगम के संगीत सफर का एक अभिन्न अंग रहा है। उन्होंने बीते तीन दशकों में इस तरह के कई गाने गाए हैं। हाल ही में इस बारे में बात करते हुए सोनू ने एक इंटरव्यू में कहा कि, "बचपन से ही, मेरी मां ने मुझे उस चीज में भरोसा करना सिखाया है, जो कि धारणा और बुद्धिमता से परे है।