पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म की याद भी पंकज त्रिपाठी कभी नहीं भूलते। साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘बंटी और बबली’ को याद करते हुए पंकज कहते हैं, ‘तब हम पटना में थे और हमने ये फिल्म वहीं के सिंगल स्क्रीन थिएटर में देखी थी। बहुत आनंद आया था ये फिल्म देखकर। खासतौर से फिल्म की पृष्ठभूमि। बनारस का किला। रेल की पटरियां और गांवों की आबोहवा, सब कुछ बहुत अपना अपना सा लगा था इस फिल्म में। और, अब हम इसके सीक्वेल में काम कर रहे हैं तो यूं लगता है जैसे ख्वाहिशों का एक चक्र ये भी पूरा हो गया।’