महाराष्ट्र में इस समय हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले अजित पवार ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सौंप दिया था। राज्यपाल ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी थी लेकिन उनके पास बहुमत नहीं था। शिव सेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस सरकार बनाने की कोशिश कर रही हैं। इस हाई वोल्टेज ड्रामे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स बनाए जा रहे हैं।