Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के रिश्ते को देख ट्रेंड किया #SidNaazdate
रियलिटी शो बिग बॉस हर सीजन में लड़ाई झगड़ों के साथ साथ मोहब्बत के रिश्तों की वजह से भी सुर्खियों में रहता है, लेकिन सीजन 13 मोहब्बत के मामले में काफी फीका रहा है। अभी तक किसी की भी ठीक से प्रेम कहानी नहीं बन पाई है, अब धीरे-धीरे कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच प्रेम कहानी बनती दिख रही है। इन्हीं में से एक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज है। बीते कुछ एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर #SidNaazdate ट्रेंड करने लगा है। #SidNaazdate के जरिए सिद्धार्थ और शहनाज के फैंस इन दोनों के डेट करनी बात कर रहे हैं।