दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय के साथ अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका मंदाना अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। रश्मिका दक्षिण सिनेमा में तो मशहूर हैं ही अब वो बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं। नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका 'मिशन मजनू' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि रश्मिका हैदराबाद से मुंबई शिफ्ट हो चुकी हैं।