करीना कपूर और सैफ अली खान हाल ही में दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। करीना कपूर के अस्पताल से घर लौटने पर उनके करीबी और दोस्त उनसे मिलने पहुंचे। बीते दिनों मलाइका अरोड़ा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और करिश्मा कपूर सहित अन्य लोगों ने अभिनेत्री के घर जाकर उनका हाल-चाल लिया।। अब सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने भी अपने नन्हे भाई से मुलाकात की।