फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव बर्ड्स: 'मुझे लगता है इस साल शादी कर लेंगे रणबीर और आलिया', इस अभिनेत्री ने जताया भरोसा

Mon, 09 Aug 2021 08:50 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के कई लव बर्ड्स पिछले कुछ सालों में शादी के बंधन में बंध गए तो वहीं कुछ प्रेम कहानियां ऐसी हैं जिन्हें शादी के मंडप में देखने के लिए फैंस बेताब हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आलिया और रणबीर काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और कई बार दोनों के बीच की नजदीकियां भी साफ देखने को मिली है। रणबीर और आलिया को साथ देखकर फैंस अक्सर यही सवाल करते हैं कि आखिर दोनों कब शादी करेंगे।

लारा का मानना है इस साल शादी कर लेंगे रणबीर-आलिया

वहीं पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता का मानना है कि रणबीर और आलिया इस साल शादी कर सकते हैं। बेलबॉटम अभिनेत्री इन दिनों अपने लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए जब रणबीर आलिया का जिक्र हुआ तो लारा दत्ता ने कहा कि उन्हें लगता है दोनों इस साल शादी कर लेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल लारा दत्ता ने कहा कि वो अपने आपको ओल्ड जेनरेशन का मानती हैं और उन्हें नहीं पता की नई पीढ़ी में कौन किसे डेट कर रहा है। उन्होंने कहा कि, 'मैं कुछ जोड़ियों के बारे में जानती हूं और कुछ के बारे में मुझे नहीं पता कि वो साथ हैं या नहीं'। ऐसे में जब रणबीर-आलिया के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है दोनों इस साल शादी कर लेंगे'।
विज्ञापन

3 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : Social Media
रणबीर और आलिया के प्यार की शुरुआत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग से हुई थी। इस फिल्म को पर्दे पर आने में अभी वक्त है लेकिन दोनों की लव स्टोरी चर्चा में छाई रहती है। कई मौकों पर आलिया और रणबीर को साथ में वक्त बिताते देखा गया है। साथ ही वो अक्सर एक दूसरे के परिवार के साथ भी क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं।

4 of 5
रणबीर और आलिया
हालांकि एक तरफ जहां शादी के सवाल पर आलिया अभी कुछ भी साफ कहना पसंद नहीं करती हैं तो वहीं रणबीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर कोरोना महामारी नहीं फैली होती तो वो अब तक शादी कर चुके होते। गौरतलब है कि इससे पहले अपने किसी रिलेशनशिप में रणबीर ने शादी को लेकर कभी बात नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर डांसर चैप्टर 4 रियलिटी शो में करिश्मा कपूर को ऐसी ही एक स्थिति का सामना करना पड़ा जब अचानक से आलिया का नाम उनके सामने आ गया। दरअसल वो अपने परिवार के सभी सदस्यों का नाम गिना रही थीं तो मजाक में अनुराग बासु ने कहा कि आलिया को भी जोड़ लो जिस पर करिश्मा ने कोई कमेंट नहीं किया। अब देखना होगा कि लारा दत्ता की बात कहां तक सही निकलती है और ये लव बर्ड कब शादी के बंधन में बंधता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें