बॉलीवुड और टेलीविजन जगत की मनोरंजक अदाकारा राखी सावंत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और खुलकर अपने दिल की बात वो अपने प्रशंसकों के सामने रखती हैं। राखी सावंत का ये बिंदास अंदाज कुछ लोग पसंद करते हैं तो कुछ लोग नापासंद। हाल ही में राखी सावंत ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थीं। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने अपने एक बयान में राखी सावंत का नाम लिया। जिसके बाद राखी सावंत ने उन्हें चेतावनी दे डाली। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
राखी के पति ने लगाई क्लास
अब राखी सावंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति द्वारा ट्वीट किया हुआ एक स्क्रीनशॉट डाला है। इस ट्वीट में रितेश ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा, पंजाब पुलिस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी को टैग किया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को भी अपने ट्विटर पोस्ट में टैग करते हुए चेतावानी दी।