बहुत से लोग इस दुनिया में कुछ बड़ा करने आते हैं और अपने जीवन में कुछ ऐसी घटनाएं कर जाते हैं जिससे उनकी कहानी और लोगों की कहानी से बिल्कुल हटकर हो जाती है। कहीं किसी की कहानी प्रेरणा बन जाती है तो वहीं कुछ लोगों के जीवन के किस्से ही इतने मजेदार होते हैं कि उन्हें दुनिया को बताना जरूरी हो जाता है। ऐसे में इन कहानियों को फिल्म बनाकर दर्शकों के सामने पेश किया जाता है।पिछले कुछ सालों में बायोपिक्स का क्रेज काफी बढ़ गया है।
कौन सी कहानी आपको आई थी पसंद
किसी शख्स के जीवन की शानदार कहानी को पर्दे पर फिल्मी रंग देकर जब दिखाया जाता है तो वो कहानी दर्शकों को और भी अच्छे लगने लगती है। बॉलीवुड में कई बायोपिक पर फिल्में बन चुकी हैं जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था और इन कहानियों से दर्शकों ने उस शख्स के जीवन को जानने का भी मौका मिला था। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में।