फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: पीएस 1 का टीजर रिलीज और सारा-कार्तिक आर्यन के रिश्ते का खुलासा, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Fri, 08 Jul 2022 07:51 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
पोन्नियिन सेल्वन, सारा अली खान, कार्तिक आर्यन - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन की दुनिया में रोज कुछ न कुछ होता रहता है। कभी कोई फिल्म रिलीज होती है, कभी सेलिब्रिटी तस्वीरों के जरिए कुछ अपडेट देते रहते हैं। किसी फिल्म का गाना रिलीज होता है तो किसी फिल्म का टीजर। फिल्मी रैप में हम आपको रोज बॉलीवुड में दिनभर घटी घटनाओं का शाम में एक अपडेट देते हैं। सिनेमा की दुनिया में आज भी बहुत कुछ हुआ है। आज मणिरत्नम की बहुप्रतीक्षित फिल्म पीएस-1 का टीजर रिलीज हुआ है और कई फिल्में भी रिलीज हुई हैं। तो चलिए आज 10 खबरों के जरिए जानते हैं कि सिनेमा की दुनिया में क्या कुछ हुआ है।
विज्ञापन

2 of 11
पोन्नियिन सेल्वन फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' यानि 'पीएस 1' का टीजर रिलीज हो गया है। ये एक एपिक ड्रामा फिल्म है जो कि कल्कि कृष्णमूर्ति की 1955 में आए नॉवेल पोन्नियिन सेल्वन पर आधारित है। टीजर में ऐश्वर्या राय का राजसी लुक देखने को मिला है। इस अवतार में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसमें कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन के भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजा चोल बनने की कहानी को दिखाया गया है

PS 1: पांच भाषाओं में ‘पीएस 1’ का टीजर रिलीज, क्या मणिरत्नम की यह फिल्म राजामौली की 'RRR' को देगी टक्कर?
विज्ञापन

3 of 11
अकड़ी पकड़ी गाने में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में फिल्म के पहले गाने का प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें विजय और अनन्या एकदम मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों का यह बिंदास अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।

Liger Akdi Pakdi: ‘लाइगर’ के पहले गाने ‘अकड़ी पकड़ी’ का प्रोमो जारी, मस्ती के मूड में नजर आए विजय और अनन्या
 

4 of 11
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत को बॉलीवुड की पंगा क्वीन कहा जाता है। वह बॉलीवुड में ज्यादातर लोगों से पंगा ले चुकी हैं। अभिनेत्री पर बठिंडा की कोर्ट में मानहानि मामले में समन जारी किया गया था। इसी मामले को लेकर अभिनेत्री पंजाब और हरियाणा कोर्ट जा पहुंची हैं। बता दें कि इस मामले में कंगना राहत मिलने की उम्मीद से हाईकोर्ट पहुंची हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 11 जुलाई को होनी है। बता दें कि बठिंडा में पिछले साल जनवरी में कंगना के खिलाफ दर्ज मानहानि की शिकायत को रद्द करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

Kangana Ranaut: बठिंडा मानहानि केस को रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचीं कंगना रणौत, महिंदर कौर के खिलाफ किया था ट्वीट
विज्ञापन

5 of 11
vikram - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ इंडस्ट्री से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता विक्रम को हार्ट अटैक आया है। हार्ट अटैक की वजह से अभिनेता को तुरंत ही आज यानी शुक्रवार को चेन्नई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 56 वर्षीय विक्रम को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस खबर के सामने आते ही फैंस अभिनेता के लिए दुआ कर रहे हैं। 

Chiyaan Vikram: 'पीएस 1' के टीजर लॉन्च से पहले विक्रम को पड़ा दिल का दौरा, जानें अब कैसी है उनकी हालत
विज्ञापन

6 of 11
एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'आरआरआर' 24 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और आते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में राम चरण और जूनियर एनटीआर की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। साथ ही एसएस राजामौली के निर्देशन की भी जमकर तारीफ हुई। इस फिल्म की स्क्रिप्ट एसएस राजामौली के पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी थी, जिन्होंने अब राजनीति की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। उन्हें राज्य सभा के लिए मनोनित किया गया है। ऐसे में अब उनकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू भी वायरल हो रहा है, जो 'आरआरआर' के सीक्वल से जुड़ा है। इसमें उन्होंने इस फिल्म के सीक्वल से जुड़ी बड़ी जानकारी दी थी।

RRR Sequel: कौन लिखेगा ‘आरआरआर’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट? राजामौली के पिता विजयेंद्र के इस इंटरव्यू से उठा सवाल
 
विज्ञापन

7 of 11
फिल्म '83' में रणवीर सिंह और साथ में कपिल देव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2021 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक रणवीर सिंह की '83' को भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता न मिली हो, लेकिन इसे समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। 1983 में भारत के वर्ल्ड कप जीतने पर बनी यह फिल्म अब नई उपलब्धि हासिल करने जा रही है। दरअसल मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में फिल्म '83' को सेलिब्रेट किया जाएगा और साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे।

Indian Film Festival: मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में रणवीर की '83' को किया जाएगा सेलिब्रेट, कपिल देव बनेंगे गेस्ट ऑफ ऑनर

8 of 11
करण जौहर ने की सारा-कार्तिक की बात - फोटो : सोशल मीडिया
करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन सात के साथ लौट चुके हैं। शो का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है, जिसमें आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आई। करण जौहर का यह शो अपनी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रहता है। लेकिन एक सच्चाई ये भी करण जौहर के सामने काउच पर बैठकर ही कई सेलेब्स ने अपने क्रश या फिर रिलेशनशिप का हिंट भी दिया है। इसी शो के ही एक एपिसोड में आलिया ने कबूल किया था कि रणबीर कपूर को वह पसंद करती हैं। कटरीना कैफ ने भी करण के सामने कहा था कि उनकी जोड़ी विक्की कौशल के साथ अच्छी लगेगी। आज के समय में ये दोनों जोड़ियां अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वहीं, अब करण जौहर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिश्ते का भी खुलासा कर दिया है।

Koffee With Karan 7: सारा-कार्तिक के रिश्ते पर करण जौहर ने लगाई मुहर, बताया- दोनों कैसे आए एक-दूजे के करीब

9 of 11
पायल रोहतगी, संग्राम सिंह - फोटो : insta
टेलीविजन से लेकर फिल्मों तक में नाम कमा चुकी अभिनेत्री पायल रोहतगी अपने सोलमेट लव पहलवान संग्राम सिंह की दुल्हनियां बनने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों नौ जुलाई को आगरा में सात फेरे लेगें। पायल सोशल मीडिया पर लगातार प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें साझा कर रही हैं। अब एक्ट्रेस ने संग्राम सिंह संग लेटेस्ट फोटोशूट की पिक्चर्स शेयर की हैं। जिनमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। तो चलिए देखते हैं कपल की खूबसूरत तस्वीरें।

Payal-Sangram: पायल रोहतगी ने होने वाले दूल्हे मियां संग्राम सिंह संग शेयर की तस्वीरें, रोमांटिक अंदाज में नजर आया कपल

10 of 11
प्रिया राजवंश - फोटो : instagram/filmhistorypics

प्यार... इश्क और मोहब्बत... लैला-मजनू के जमाने से आशिकों की पहचान इन्हीं शब्दों से हुई। फिर 70 का दशक आया, जिसने दुनिया को लिव इन रिलेशनशिप कल्चर से रूबरू करा दिया। इस कल्चर की शुरुआत की थी 70 के दशक की बेइंतहा खूबसूरत अभिनेत्री प्रिया राजवंश और जाने-माने राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर चेतन आनंद ने... उनकी प्रेम कहानी ने इस कदर जोर पकड़ा था कि हर तरफ उनकी ही चर्चा होती थी। 70 के दशक में लिव इन में रहने और इसे खुलेआम कबूल करने की कहानी अब बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। दरअसल, चेतन आनंद और प्रिया राजवंश की लव स्टोरी पर फिल्म बनने जा रही है। यह कब रिलीज होगी और कौन किसका किरदार निभाएगा, जानते हैं इस स्पेशल रिपोर्ट में...

Biography: बड़े पर्दे पर आएगी उस अभिनेत्री की कहानी, प्रेमी के बेटों ने ही करा दी थी जिसकी बेरहमी से हत्या

विज्ञापन

11 of 11
रुपाली गांगुली, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। आलिया भट्ट से शादी करने के बाद अब वह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसके अलावा, उनकी अपकमिंग फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जिसमें 'शमशेरा' और 'ब्रह्मास्त्र' शामिल है। फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। हाल ही में, रणबीर कपूर और वाणी अपनी इस फिल्म का प्रमोशन करने स्टार प्लस का शो 'रविवार विद स्टार परिवार' में पहुंचे। इस मौके पर शो में सीरियल 'अनुपमा' और 'इमली' की स्टार कास्ट मौजूद थी। शो में रणबीर ने पिता बनने पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने एक्ट्रेस रुपाली गांगुली से पिता बनने की ट्रेनिंग भी ली।

Shamshera: पिता बनने पर खुलकर बोले रणबीर कपूर, टीवी की अनुपमा से ली बच्चे संभालने की ट्रेनिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें