फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger Akdi Pakdi: ‘लाइगर’ के पहले गाने ‘अकड़ी पकड़ी’ का प्रोमो जारी, मस्ती के मूड में नजर आए विजय और अनन्या

Fri, 08 Jul 2022 07:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अकड़ी पकड़ी गाने में अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में फिल्म के पहले गाने का प्रोमो रिलीज किया गया, जिसमें विजय और अनन्या एकदम मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। दोनों का यह बिंदास अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया
'लाइगर' में पहली बार अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा एक साथ नजर आने वाले हैं। अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में विजय और अनन्या मस्ती में चूर होकर धमाकेदार अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रोमो देखकर लग रहा है कि गाना काफी जबरदस्त होगा। यह गाना 11 जुलाई को 4 बजे रिलीज किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म से जहां विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं, तो अनन्या पांडे का यह साउथ में डेब्यू है। लाइगर में विजय देवरकोंडा एक मार्शल आर्ट फाइटर के रूप में नजर आने वाले हैं और दिग्गज मुक्केबाज माइक टायसन उनके प्रतिद्वंद्वी होंगे। तेलुगू सिनेमा में माइक टायसन की यह पहली फिल्म है। 
विज्ञापन

4 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
माना जा रहा है कि फिल्म का ट्रेलर जुलाई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में सामने आ सकता है। वहीं, फिल्म इसी साल 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा विजय देवरकोंडा के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'लाइगर' के बाद वह पुरी जगन्नाध द्वारा ही निर्देशित 'जेजीएम' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें