एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टी सीरीज बनाम डिज्नी इंडिया
निर्देशक संदीप वांगा रेड्डी निर्देशित अभिनेता रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर उतर रही मेघना गुलजार निर्देशित विक्की कौशल, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘सैम बहादुर’ को बताते हैं कि वाल्ट डिज्नी स्टूडियोज का साथ मिल गया है। पारिवारिक मनोरंजन की फिल्मों के लिए बेताब रहने वाली कंपनी डिज्नी ही फिल्म ‘सैम बहादुर’ के वितरण का जिम्मा संभालने जा रही है और उधर फिल्म ‘एनिमल’ की निर्माता कंपनी है टी सीरीज।