सलमान खान इन दिनों अपने वर्कफ्रंट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिन खबर आई कि उन्होंने आगामी प्रोजेक्ट के लिए सूरज बड़जात्या संग हाथ मिलाया है। भाईजान ने 24 साल पहले सूरज की ही फिल्म 'मैंने प्यार किया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। जानकारी आई कि सलमान, सूरज के साथ फिल्म 'प्रेम की शादी' पर काम कर रहे हैं। हालांकि, कुछ दिनों बाद यह भी खबर सामने आई कि सलमान 'प्रेम की शादी' नाम की कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं। सलमान और सूरज के साथ काम करने पर लगातार असमंजस बना हुआ है। इसी बीच जानकारी मिल रही है कि फिल्म में इस स्टार ने दबंग खान को रिप्लेस कर दिया है।