फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: क्या कंगना ने अंबानी की पार्टी में पहुंचने वाले सितारों पर कसा तंज? पोस्ट को लेकर उठ रहे सवाल

Tue, 05 Mar 2024 02:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री कंगना रणौत अभिनय के अलावा अपने बेबीकी के लिए भी जानी जाती है। अक्सर से सोशल मीडिया पर मुखर होकर अपनी बातें रखती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ ऐसा साझा किया है, जिसकी वजह से वे सुर्खियों में आ गई हैं। इस पोस्ट को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पर इशारों में कटाक्ष किया है। 
Udit Narayan: 'इतने बड़े लोग थे तो माहौल तो अच्छा होगा ही', अंबानी के फंक्शन पर उदित नारायण ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने मंगलवार को इंस्टाग्राम की स्टोरी में एक लेख का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी तुलना दिवंगत गायिका लता मंगेशकर से की। इस आर्टिकल का शीर्षक है "अगर आप मुझे पांच मिलियन डॉलर भी देंगे तो भी मैं नहीं आऊंगी।"
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कंगना ने पोस्ट में लिखा, "मैं बदतर वित्तीय कठिनाइयों से गुजरी हूं, लेकिन लता जी और मैं केवल दो लोग हैं, जिनके बहुत सारे हिट गाने हैं (फैशन का जलवा, घनी बावली हो गई, लंदन आरएफ ठुमकदा, साडी गली, विजय भावा आदि) लेकिन नहीं हमने ऐसा नहीं किया। चाहे मुझे कितने भी प्रलोभन दिया गया हो, मैंने कभी शादियों में डांस नहीं किया, कई सुपरहिट आइटम सॉन्ग भी मुझे ऑफर किए गए, इसलिए मैंने अवॉर्ड शो से भी दूरी बना ली। शोहरत और पैसे को ना कहने के लिए मजबूत चरित्र और गरिमा की जरूरत होती है। युवा पीढ़ी को  यह समझने की जरूरत है कि सबसे बड़ा धन ईमानदारी है।" 

4 of 5
सलमान, शाहरुख और आमिर के साथ राम चरण - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में अंबानी की पार्टी जामनगर में आयोजित की गई थी। इस समारोह में देश और दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की थी।  गुजरात में हुई  कार्यक्रम में बॉलीवुड, खेल जगत की हस्तियों समेत कई अन्य मेहमानों ने जमकर आनंद उठाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान, अबराम, गौरी खान, सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला
इवेंट में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, शाहरुख खान, सलमान खान, राम चरण, आमिर खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, वरुण धवन, अनिल कपूर, विक्की कौशल, रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारों नेअपनी उपस्थिती से चार चांद लगाए थे।
Maidaan New Poster: अजय देवगन ने साझा किया 'मैदान' का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें