फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Preity Zinta: 46 की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा, सोशल मीडिया पर शेयर की गुड न्यूज

Thu, 18 Nov 2021 12:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रीति जिंटा बनीं मां - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 46 साल की उम्र में प्रीति जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है। प्रीति ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
प्रीति ने पोस्ट में लिखा है- मैं आज आप सभी के साथ हमारी अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा-जीन गुडएएनएफ - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति आगे लिखती हैं, हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया। सभी को बहुत सारा प्यार। बता दें कि प्रीति ने साल 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं, साथ ही बच्चों की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।





 

4 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से प्रीति फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। लेकिन आईपीएल के सीजन में वह भारत में ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram
मॉडलिंग और ऐड फिल्म करने के बाद प्रीति ने मणिरत्नम की 'दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उनका करियर निकल पड़ा। प्रीति फिलहाल अमेरिका में रहती हैं, उनके पति जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें