फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जी सत्ता के लालची: कंगना रणौत के बयान पर भड़के शिवसेना सांसद, बोले- क्या करके मिला पद्मश्री?

Thu, 18 Nov 2021 11:46 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कृपाल तुमाने, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले कंगना रणौत ने महात्मा गांधी को सत्ता का लालची बताया था। अब  शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने ने कंगना रणौत पर निशाना साधा है। कृपाल तुमाने का कहना है कि गांधी जी अगर सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे। कंगना रणौत को क्या करके पद्म श्री मिला, किसके पांव चाटने से ये दिल्ली के सभी सांसद, विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
बता दें, हाल ही में कंगना रणौत ने एक पोस्ट लिखकर गांधी जी पर हमला बोला था। कंगना ने लिखा था- 'अगर तुम्हारे कोई एक गाल पर थप्पड़ मार दे तो दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती है। जो स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे थे उन्हें तो लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया, क्योंकि उनमें न तो हिम्मत थी और न ही खून में उबाल।'
विज्ञापन

3 of 4
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा था कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेता जी के समर्थक...आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते। अभिनेत्री ने आगे कहा कि ये लोग सिर्फ सत्ता के भूखे थे। दूसरा गाल आगे करने से सिर्फ भीख मिलती है, आजादी नहीं। इसलिए अपने नायकों को चयन सोच समझ कर कीजिए। 

 
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
पहले आजादी को लेकर दिया था बयान 
महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी से पहले कंगना रणौत ने देश की आजादी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि 1947 में हमें आजादी नहीं भीख मिली थी। असली आजादी 2014 में मिली है। अभिनेत्री के इन्हीं बयानों के बाद से उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें