फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: शादी के बाद एयरपोर्ट पर एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए राजकुमार राव और पत्रलेखा, वायरल हुईं तस्वीरें

Wed, 17 Nov 2021 11:26 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर को चंडीगढ़ में सात फेरों के साथ, एक दूसरे को हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी बना लिया। जिसके बाद दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था। देखते ही देखते दोनों की तस्वीरें वायरल हो गईं और पूरा बॉलीवुड उन्हें बधाइयां देता नजर आया। दोनों ने एक दूसरे के जीवनसाथी होने की खुशी जाहिर की थी। शादी के बाद अब दोनों मुंबई वापस लौट आए हैं। जहां दोनों के चेहरे की खुशी साफ जाहिर कर रही थी कि दोनों अपनी शादी से बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

2 of 6
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों को एयरपोर्ट पर जब स्पॉट किया गया तो राजकुमार राव ने पत्रलेखा का हाथ अपने हाथ में थामा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 6
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान पत्रलेखा ने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जबकि वहीं राजकुमार ने सफेद रंग का आउटफिट पहना हुआ था।
 

4 of 6
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2010 से राजकुमार राव और पत्रलेखा एक दूसरे को डेट कर रहे थे। राजकुमार राव ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक एड फिल्म में देखा था। वही दूसरी ओर पत्रलेखा ने राजकुमार को 'लव सेक्स ओर धोखा' फिल्म में देखा। जिसके बाद राजकुमार की छवि उनके सामने अच्छी नहीं बनी।
विज्ञापन

5 of 6
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
शायद किस्मत को दोनों को मिलाना ही था, साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया। इस फिल्म से ही दोनों के बीच दोस्ती और फिर प्यार की शुरुआत हुई। 11 साल के रिश्ते के बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार और पत्रलेखा ने लिखा खास संदेश
राजकुमार ने लिखा 'शादी होने के साथ ही राजकुमार ने अपनी शादी की तस्वीर सोशल माडिया पर शेयर करते हुए लिखा 'आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद मैंने अपनी सबकुछ से शादी कर ली है, मेरी सोलमेट, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मेरा परिवार। आज मेरे लिए इससे बड़ी कोई खुशी नहीं है कि मैं अब तुम्हारा पति कहलाऊंगा पत्रलेखा। हमेशा के लिए और सबसे परे..'
वहीं पत्रलेखा ने लिखा 'राजकुमार से शादी के बाद पत्रलेखा ने इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए लिखा 'आज सब कुछ... मेरा प्रेमी, अपराध में मेरा साथी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा, पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! उनकी पत्नी होने से बड़ी कोई खुशी नहीं है! हमारे लिए हमेशा के लिए..'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें