प्रियंका चोपड़ा की शादी को करीब 2 महीने हो चुके हैं । प्रियंका ने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन से शादी की थी । शादी में प्रियंका की छोटी बहन परिणीति चोपड़ा उनके साथ हर रस्म में नजर आईं ।
विज्ञापन
2 of 5
parineeti chopra
प्रियंका की शादी के दौरान एक सवाल बहुत चर्चा में रहा था । वो ये कि जब परिणीति ने निक के जूते चुराए तो उन्होंने अपनी साली को क्या गिफ्ट दिया । इस सवाल पर खबर आई थी कि निक ने परिणीति को जूते चुराई रस्म के लिए 5-5 लाख रुपए दिए थे ।
विज्ञापन
3 of 5
Parineeti Chopra
- फोटो : Viral Bhayani
बाद में परिणीति ने बताया था कि निक ने उन्हें 5 लाख रुपए नहीं दिए । निक ने जो दिया वो फैंस की सोच से कहीं ज्यादा है । हाल ही में परिणीति ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा कर दिया है । परि, नेहा धूपिया के शो 'वोग बीएफएफ' में पहुंची थीं ।
4 of 5
Parineeti Chopra
- फोटो : social media
परि ने यहां बताया, 'जीजू निक ने मुझे और बाकी सालियों को हीरे की अंगूठियां दी हैं ।' शो पर परिणीति से प्रियंका की शादी में मिलने वाले गिफ्ट्स और अन्य सीक्रेट पर बात हुई ।
परिणीति ने कहा, 'हम लोग जूते चुराई रस्म पर निक जीजू से हजारों डॉलर निकलवाने के चक्कर में थे । लेकिन निक ने अपने दोस्तों और भाइयों को इशारा किया कि वो डायमंड रिंग से भरी हुई ट्रे लेकर आएं। रिंग्स देखकर सभी सालियां बेहद खुश हो गई थीं ।'