manikarnika
- फोटो : social media
मणिकर्णिका के कलेक्शन में जिस तरह गिरावट हुई है वैसा ही हाल आमिर खान (Aamir Khan) की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (Thugs of Hindostan) के साथ हुआ था। ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के हिन्दी वर्जन ने रिलीज के दिन यानी गुरुवार को 50 करोड़ कमाए थे जबकि सोमवार तक आते-आते इसकी कमाई 5.50 करोड़ रह गई थी। 125 करोड़ में बनी मणिकर्णिका देशभर में 3,000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। वहीं विदेशों में इसे 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। मणिकर्णिका में कंगना रनौत के साथ अंकिता लोखंडे, सुरेश ओबेरॉय, डैनी, जीशान अयूब और जीशू सेनगुप्ता मुख्य भूमिका में हैं।