बॉलीवुड इंडस्ट्री के नई-नवेली जोड़ी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर परी-राघव की प्री-वेडिंग की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। इन तस्वीरों को लेकर एक बार फिर दोनों सुर्खियों में आ गए हैं। बता दें कि परिणीति और राघव ने उदयपुर में 24 सितंबर को परिवार और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी रचाई थी।