मोना सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वेब सीरीज 'काला पानी' की कहानी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर आधारित है, जो अस्तित्व की लड़ाई और लोगों को जीवित रहने के लिए गहराई तक जाने की खोज करती है। इस सीरीज की शूटिंग अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के वास्तविक लोकेशन पर हुई है। मोना सिंह कहती हैं, 'इस सीरीज का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। लेकिन शूटिंग के दौरान का अनुभव बहुत ही चौकाने वाला था। जब इसकी शूटिंग अंडमान और निकोबार के जंगलों में कर रहें थे, तो हमारा सामना सांप और बिच्छुओं से खूब हुआ। मौसम भी अच्छा नहीं था, फिर काम करने में बहुत मजा आया।'