फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: पहली फिल्म के लिए मिले चेक पर थे इस अभिनेत्री के हस्ताक्षर, पंकज त्रिपाठी का दिलचस्प खुलासा

Sun, 22 Oct 2023 08:38 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज त्रिपाठी की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में होती है। हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर पर खुलकर बात की।  इस बातचीत में उन्होंने यह भी बताया कि पहली फिल्म के लिए उन्हें मिले चेक में किस अभिनेत्री के हस्ताक्षर थे। साथ ही, उन्होंने फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में जान्हवी कपूर के साथ काम करने के बारे में भी बात की।
Vikrant Massey: 12वीं फेल की स्क्रिप्ट पढ़कर 15-20 मिनट तक रोए थे विक्रांत मैसी, अभिनेता ने साझा किया अनुभव
विज्ञापन

2 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
द इंडियन एक्सप्रेस के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि एक अभिनेता के रूप में उनके पहले वेतन चेक पर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के हस्ताक्षर थे। उन्होंने जान्हवी कपूर के बारे में भी खुलकर बात की और उनकी प्रशंसा की। बता दें कि फिल्म गुंजन सक्सेना में वह अभिनेत्री के पिता के रोल में थे। जान्हवी के बारे में बात करते हुए पंकज ने कहा कि वह एक अच्छी और बहुत मेहनती लड़की है। वह उनका बहुत सम्मान करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
यह पूछे जाने पर कि क्या अभिनेताओं को प्रदर्शन की तैयारी के लिए किसी के घर जाना सामान्य बात है? इस पर पंकज ने कहा कि यह बहुत सामान्य नहीं है। अभिनेता ने कहा, “हम अभिनेता रीडिंग सेशन के लिए कार्यालय में मिलते हैं, लेकिन उन्होंने एक प्रयास किया और निर्देशक ने मुझसे कहा कि वह मेरे घर आना चाहती हैं। मैंने कहा कि हां वह आ सकती हैं।

4 of 5
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साक्षात्कार के दौरान, त्रिपाठी ने उल्लेख किया कि वह हमेशा अपने सह-अभिनेताओं और उभरते अभिनेताओं की मदद और सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा चाहेंगे कि वे जीवन में अच्छा करें और सर्वोत्तम संभव तरीके से कला सीखें। पंकज ने यह भी कहा कि वह अक्सर नए लोगों के साथ काम करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि वे सहज महसूस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंकज त्रिपाठी-ओएमजी2 - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि पंकज त्रिपाठी को आखिरी बार ओएमजी 2 में देखा गया था। उनके पास पाइपलाइन में मैं अटल हूं, मेट्रो इन दिनों और स्त्री 2 हैं। उन्हें हाल ही में मिमी में उनके प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।
Pooja Ruparel: पूजा रूपारेल ने 'किंग अंकल' के शूटिंग पलों को किया याद, ऋतिक-टाइगर को लेकर कही यह बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें