नुसरत जहां इन दिनों न सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, लेकिन कई कारणों की वजह से वो बार-बार सुर्खियों में आती रहती हैं। हाल ही में ये अभिनेत्री अपने पति निखिल से अलगाव के बाद सोशल मीडिया पर खूब छाई रही। अपने पति से अलग होने के बाद नुसरत जहां ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की। जिसके बाद वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं और उनकी खूब आलोचना हुई। लेकिन अब सोशल मीडिया पर ही लोग नुसरत की प्रेग्नेंसी की तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं, यहां तक कि उन्हें अपना ध्यान रखने तक की सलाह दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल
नुसरत जहां जैसे ही कोई तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करती हैं, वो तुरंत ही वायरल हो जाती है। अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद से तो नुसरत अपने सोशल मीडिया पर और भी अधिक सक्रिय हो गईं हैं और आए दिन कोई न कोई तस्वीर वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करती रहती हैं। हाल ही में इस अभिनेत्री ने एक सफेद टॉप पहने और कानों में बहुत अच्छे झुमके पहने अपनी एक तस्वीर साझा की। जैसे ही इस अभिनेत्री ने ये तस्वीर डाली, इस पर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं सामने आई।