कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram
कियारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मुलाकात एक बार ऐसे फैन से भी हुई थी जिसने बेहद हटके अंदाज में उनके लिए प्यार जताया था। उस फैन ने कियारा की बिल्डिंग में इसलिए नौकरी की थी ताकि वो उनसे एक बार मिल सके। कियारा ने कहा कि, 'उसने मेरे भाई की मदद ले ली थी और मेरे जन्मदिन पर मीटिंग फिक्स कराई थी। अपनी दीवानगी साबित करने के लिए वो 27वीं मंजिल पर चढ़ गया था। वो ये बताना चाहता था कि मैं उसके लिए क्या मायने रखती हूं। वो मेरे जन्मदिन पर फूल और केक लेकर आया था'।