पठान और एनिमल
- फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे सितारों से सजी 'एनिमल' वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में सिर्फ शाहरुख खान की 'जवान' से पीछे है। आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक 'एनिमल' ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 116 करोड़ से अधिक का कारोबार किया। 129 करोड़ रुपये के ओपनिंग डे कारोबार के साथ शाहरुख खान की 'जवान' अभी पहले नंबर पर है। वहीं, पठान ने वर्ल्डवाइड 105 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी, जिसका रिकॉर्ड रणबीर कपूर की फिल्म ने तोड़ दिया है।