फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोने के तारों और महंगे स्टोन वर्क की हुई डिजाइनर ड्रेस पहनती हैं नीता अंबानी, एक-एक की कीमत है लाखों रुपये

Sat, 13 Feb 2021 09:57 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नीता अंबानी - फोटो : instagram/nitaambanifanpage

नीता अंबानी बिजनेस संभालने के कौशल के साथ-साथ अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। दीवाली हो या कोई तीज त्योहार अंबानी परिवार हर त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करता है। इस दौरान नीता अंबानी का लुक देखने लायक होता है। स्टाइल की बात हो तो पहले दिमाग में फिल्मी हस्तियां ही आती हैं लेकिन नीता अंबानी के अलावा उनकी बेटी ईशा अंबानी और बहू श्लोका मेहता फैशन गोल सेट करती दिखती हैं। हालांकि हम बात करने वाले नीता अंबानी के अलग-अलग लुक्स और उनके साड़ियों और ड्रेस कलेक्शन की।

विज्ञापन

2 of 6
नीता अंबानी - फोटो : instagram/nitaambanifanpage

गोल्डेन और रेड कलर के कॉम्बिनेशन के इस लहंगे में नीता अंबानी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लहंगे में हैवी वर्क किया हुआ है। साथ ही स्टोन की ज्वैलरी उनकी ड्रेस पर खूब फब रही है।

विज्ञापन

3 of 6
नीता अंबानी - फोटो : instagram/nitaambanifanpage

सोनम कपूर के रिसेप्शन में नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, बेटा आकाश अंबानी और बहू श्लोका मेहता पहुंचे थे। नीता ने फैशन डिजाइनल अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ यह खास लहंगा पहना था। बेज कलर पर सफेद चिकनकारी वर्क एक अलग ही लुक दे रहा है।

4 of 6
नीता अंबानी - फोटो : instagram/nitaambanifanpage

ईशा अंबानी की शादी के मौके पर नीता अंबानी का यह लुक देखते ही बनता है। उन्हें ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है। साथ ही गुलाबी रंग का दुपट्टा ले रखा है। लहंगे पर गोल्ड का हैवी वर्क देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसकी कीमत लाखों में है।

विज्ञापन

5 of 6
नीता अंबानी - फोटो : instagram/nitaambanifanpage

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के बाद म्यूजिकल नाइट पार्टी का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर नीता अंबानी खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की यह साड़ी पहनी थी। गोल्ड वर्क की हुई साड़ी के साथ नीता अंबानी ने हैवी ज्वैलरी कैरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नीता अंबानी, ईशा अंबानी - फोटो : instagram/nitaambanifanpage
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी गाने की धुन पर थिरकते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने मल्टीकलर मैचिंग ड्रेस पहन रखा है। 

बिग बॉस 14: सलमान खान ने किया राखी सावंत का समर्थन, अली गोनी और राहुल वैद्य की लगेगी ‘क्लास’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें