vinod mehra
विनोद मेहरा ने ऋषि कपूर, अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर फिल्म 'गुरुदेव' शुरू की, ये तीनों इंडस्ट्री के कामयाब सितारे थे। लेकिन गुरुदेव को बनने में लंबा वक्त लगा। ये भी कहा जाता है कि इन सितारों ने डेट्स देने में विनोद को बहुत सताया, जिससे विनोद तनाव में रहने लगे। फिल्म के रिलीज होने के पहले ही विनोद चल बसे। उनके निधन के बाद फिल्म रिलीज हुई। फिल्मों के अलावा विनोद मेहरा अपनी तीन शादियों की वजह से भी चर्चा में रहे।