लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ का कहना है कि उनके बेबी बंप को देखकर उनकी सास भी हैरान रह गईं थीं। उन्होंने बेबी बंप को देखकर अपनी सासू मां की प्रतिक्रिया के बारे में खुलासा किया है। नेहा कक्कड़ ने बताया कि उनकी सासू मां ने भी उनके प्रेग्नेंट होने वाली बात पर भरोसा कर लिया था और उनको बधाई तक दे डाली थी। नेहा ने अपनी सास की कही हुई मजेदार बात भी शेयर की है।
नेहा कक्कड़ ने बताया कि उनकी सास ने बेबी बंप देखकर कहा था, ‘बेटा गुड न्यूज काफी जल्दी नहीं हो गई।' उन्होंने कहा, सासू मां की बात को सुनने के बाद मैंने उनसे कहा- मम्मा जी कम से कम आप तो ऐसे मत बोलिये.. आप तो सब जानते हो, हमारी तो अभी शादी हुई है, अभी मिले हैं। नेहा ने कहा कि लोगों ने फौरन ये सोच लिया कि नेहा और रोहन ने जल्दबाजी में इसलिए शादी की है, क्योंकि वो पहले से ही गर्भवती थी।