मनोरंजन जगत में बुधवार सुबह से ही दुखद खबर सामने आ रही है। एक तरफ जहां नसीरुद्दीन शाह को अस्पताल में बर्ती कराया गया है वहीं मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बुधवार सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।
ये हैं आज की बड़ी खबरें...
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की तबीयत बिगड़ी
अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निमोनिया होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाह की पत्नी एवं अदाकारा रत्ना पाठक शाह ने बुधवार को बताया कि अभिनेता (70) को मंगलवार को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया हुआ है और अभी उनका इलाज चल रहा है। रत्ना पाठक शाह ने बताया कि शाह को निमोनिया हुआ है और अब उनका स्वास्थ्य स्थिर है। उन पर इलाज का असर दिख रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
नसीरुद्दीन शाह अस्पताल में भर्ती: निमोनिया होने के बाद मुंबई के हॉस्पिटल में चल रहा इलाज